मुलायम सिंह के जन्मदिन पार्टी में महिला जिलाध्यक्ष से छेड़छाड़

जनपद स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) जिला कार्य़ालय पर गुरुवार को महिला सभा की जिलाध्यक्ष ही मनचले कार्यकर्ताओं का शिकार हो गयीं। 
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पार्टी में जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव शामिल होने आयी थीं।
सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्य़कर्ताओं द्वारा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष और उनकी सहयोगी महिला कार्यकत्री भी जन्मदिन मनाने के लिए कार्यालय पहुंची। जहां अपने ही महिला कार्यकर्ताओं पर मनचले कार्यकर्ताओं का मिजाज हवसी हो गया। 
कार्यकर्ताओं का मन इतना बढ़ गया कि वे भीड़ का फायदा उठाकर उनके साथ बदसलूकी पर उतर आए और छेड़ना शुरु कर दिए।
कार्यकर्ताओं की इस हरकत को घिनौना करार देते हएु महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने विरोध किया और हंगामा करने लगीं तो पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
शोभा श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत ही मुश्किल से महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं। इस व्यवहार पर पार्टी के साथ महिलाएं नहीं जुडेंगी।